रविकर की कुण्डलियाँ

छली जा रहीं नारियां, गली-गली में द्रोह ।नष्ट पुरुष से हो चुका, नारिजगत का मोह |नारिजगत का मोह, गोह सम नरपशु गोहन ।बनके गौं के यार, गोरि-गतिगोही दोहन ।नरदारा नरभूमि, नराधम हरकत छिछली । फेंके फ़न्दे-फाँस , फँसाये फुदकी मछली । ।   गोहन = साथी-संगी  गौं के यार=अपना अर्थ साधने वाल...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  April 23, 2013, 9:03 am
दहले दिल्ली देश, दरिंदा दुष्ट दहाड़े -धाता कामी कापुरुष, रौंदे बेबस नार । बरबस बस पर चढ़ हवस, करे जुल्म-संहार । करे जुल्म-संहार, नहीं मिल रही सुरक्षा । गली हाट घर द्वार, सुरक्षित कितनी कक्षा ।   करो हिफाजत स्वयं,  कुअवसर असमय आता । हुआ विधाता बाम, पुरुष जो बना बिधाता ॥  ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  April 22, 2013, 9:50 am
Saudi Arabia Reportedly Deports Men for Being ‘Too Handsome’ हेलो हैंडसम अरब में, मत करना घुसपैठ |पुलिस खदेड़ेगी तुम्हें, कान तुम्हारें ऐंठ |कान तुम्हारें ऐंठ, फिकर उनको है भारी |कहीं फिसल ना जाय, वहाँ की सारी नारी |पर रविकर खुशहाल, वहाँ रह सकता बम बम |जीते यहाँ कुरूप, हारता हेलो हैंडसम ||...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  April 20, 2013, 6:46 pm
नाची क्यूँ बिंदी लगा, मुजरा घुंघरू साज । हॉलीवुड की नर्तकी, आय हिन्दु कोलाज ।  आय हिन्दु को लाज, नकलची हमसे बढ़कर । सेलेना धिक्कार,  कहे धर्मांध बिगड़कर । सकते हमी उडाय, धज्जियां साँची-साँची । तुम होती हो कौन, लगा के बिंदी नाची ॥ ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  April 19, 2013, 9:26 am
 नवसंवत्सर की शुभकामनायें -पारी-पारा मेटिये, रिश्ते नाते ख़ास । लेने जो देते नहीं, आजादी से साँस । आजादी से साँस, रास आते ना भाई । दादा दादी बाप, चचा चाची माँ माई  । सभी दुखों का मूल, दोस्ती रिश्तेदारी । आया शूटर आज,  बाप की दिया सुपारी । ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  April 11, 2013, 8:21 am
 नवसंवत्सर की शुभकामनायें -पारी-पारा मेटिये, रिश्ते नाते ख़ास । लेने जो देते नहीं, आजादी से साँस । आजादी से साँस, रास आते ना भाई । दादा दादी बाप, चचा चाची माँ माई  । सभी दुखों का मूल, दोस्ती रिश्तेदारी ।  शूटर लिया बुलाय,  बाप की दिया सुपारी । ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  April 11, 2013, 8:21 am
 आभार आदरणीय अरुण निगम जी- मुदित-मुदिर मुद्रा मटक, मुद्रा मुफ्त कमाय । जिला रही नश्वर बदन, जिला-जवाँर घुमाय । यमक अलंकार मुद्रा / जिला जिला-जवाँर घुमाय, जवानी के जलवे हैं । रूपाजीवा हाय, हुवे दंगे बलवे हैं । मरे हजारों लोग, लांछना लेकिन अनुचित । रविकर मरता जाय, मगन मन झ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  April 3, 2013, 3:13 pm
दोहे रंग रँगीला दे जमा, रँगरसया रंगरूट |रंग-महल रँगरेलियाँ, *फगुहारा ले लूट ||*फगुआ गाने वाला पुरुष -फ़गुआना फब फब्तियां, फन फ़नकार फनिंद |रंग भंग भी ढंग से, नाचे गाये हिन्द ||हुई लाल -पीली सखी, पी ली मीठी भांग |  अँगिया रँगिया रँग गया, रंगत में अंगांग ||देख पनीले दृश्य को, छुपे शिश...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 21, 2013, 8:51 am
(ब्वायज-मेस की चर्चा पर आधारित )लड़के भूले नैनसुख, प्रेम-धर्म तकरार। सम-लैंगिकता खुश हुई, बोले जय सरकार ।     बोले जय सरकार, चले वो गली छोड़ के । अफ़साना नाकाम,  मजे में मोड़ मोड़ के । जमानती अपराध, व्यर्थ झंझट में पड़के । हवालात की बात, बड़ा घबराते लड़के ॥ ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 20, 2013, 3:06 pm
मिलियन घपले से डिगी, कहाँ कभी सरकार । दंगे दुर्घटना हुवे, अति-आतंकी मार । अति-आतंकी मार, ख़ुदकुशी कर्जा कारण । मँहगाई भुखमरी, आज तक नहीं निवारण । काला भ्रष्टाचार, जमा धन बाहर बिलियन । मुर्दा मुद्दा जिया, हिला दे देश तमिलियन ॥ ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 20, 2013, 10:58 am
मिलियन घपले से डिगी, कहाँ कभी सरकार । दंगे दुर्घटना हुवे, अति-आतंकी मार । अति-आतंकी मार, ख़ुदकुशी कर्जा कारण । मँहगाई भुखमरी, आज तक नहीं निवारण । काला भ्रष्टाचार, जमा धन बाहर बिलियन । मुर्दा मुद्दा जिया, हिलाता देश तमिलियन ॥  पहलवान अब गधा, बाप कह रही रियासत -बेचारा रविक...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 20, 2013, 10:58 am
किडनी डी एम के गई, वेंटीलेटर पार । इन्ज्वायिंग मेजोरिटी, बोल गई सरकार । बोल गई सरकार, बहुत आनंद मनाया । त्राहि त्राहि इंसान,  देखना भैया भाया । सत्ता का आनंद, हाथ की खुजली मिटनी । हाथी सैकिल बैठ, लूट लाएगा किडनी । किसको चुनें:-वह मारे इक बार, रोज मत मरना यारा-यारा हत्यारा ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 19, 2013, 2:02 pm
यारा हत्यारा चुनो, धूर्त लुटेरे दुष्ट |टेरे माया को सदा, करें बैंक संपुष्ट |करें बैंक संपुष्ट, बना देंगे भिखमंगा |मर मर जीना व्यर्थ,  विदेशी नाचे नंगा |हत्यारा तो यार, ख़याल रख रहा हमारा |वह मारे इक बार, रोज मत मरना यारा ||...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 18, 2013, 12:29 pm
करवा करवा-ता रहा , बलमा दारूबाज |दोनों किडनी फेल हैं, सत्यवान की आज |सत्यवान की आज , सती सावित्री चिंतित |लेकिन पति नाराज, सिकन चेहरे पर किंचित |बेंच खेत खलिहान, दिया घरभर को मरवा |पति को है विश्वास , बचा लेगा यह करवा -  ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 16, 2013, 7:27 pm
मदिरा सवैया स्वारथ में कुल देव पड़े, शुभ मंथन लाभ उठाय रहे ।  भंग-तरंग चढ़े सिर पे शिव को विषपान कराय रहे ।  कंठ रुका विष देह जला शिव, पर्वत पे भरमाय रहे ।  नाग गले शशि गंग धरे तन भस्म मले शिथिलाय रहे ।...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :मदिरा सवैया
  March 15, 2013, 2:35 pm
नाबालिग (18 वर्ष से कम) की सहमति से सेक्स अपराध था-पर अब 2 वर्ष घटा दिए गए-कामुकता को छूट मिल गई है दो वर्षों की-वाह रे सख्त कानून ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 14, 2013, 4:21 pm
अट्ठारह सोलह लड़े, भूला सतरह साल |कम्प्रोमाइज करो झट, टालो तर्क बवाल |टालो तर्क बवाल, आयु सतरह करवाओ  |करो नहीं  अंधेर,  सख्त कानून बनाओ |फास्ट ट्रैक में केस, जड़ों पे डालो मठ्ठा |नाशों पाप समूल, बिठा मत मंत्री भट्ठा ||...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 13, 2013, 1:38 pm
तक तक कर पथरा गईं, आँखे प्रभु जी आज |कब से रहा पुकारता, बैठे कहाँ विराज  |बैठे कहाँ विराज, हृदय से सदा बुलाया । नाम कृपा निधि झूठ, कृपा अब तक नहिं पाया |सुनिए यह चित्कार, बुलाये रविकर पातक |मिटा अन्यथा याद, याद प्रभु तेरी घातक ॥ ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 12, 2013, 6:34 pm
साफ़ सूपड़ा कर रहा, रोज मीडिया बोल । अर्थ हारकर खोजता, शब्दकोश को खोल । शब्दकोश को खोल, जरा मतलब समझाओ । हुई कहाँ उत्पत्ति, जरा इतिहास बताओ । आकर्षक यह शब्द, कमाए शब्द रोकडा । भाव समझ कापुरुष, अन्यथा साफ़ सूपड़ा ॥ ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 11, 2013, 9:41 pm
हमने भी की गलतियाँ, मिले शर्तिया दंड |शिकायतें भी हैं कई, किन्तु नहीं उद्दंड |किन्तु नहीं उद्दंड, सिपाही भारत माँ का |सेवा करूँ अखंड, करे ना कोई फांका |सभी हाथ को काम, ग्रोथ नहिं देंगे कमने |  स्वास्थ्य सुरक्षा शान्ति, शपथ दुहराई हमने ||...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 11, 2013, 9:08 am
लटके झटके पाक हैं, पर नीयत नापाक |ख्वाजा के दरबार में, राजा रगड़े नाक |राजा रगड़े नाक, जियारत अमन-चैन हित |हरदम हावी फौज, रहे किस तरह सुरक्षित |बोल गया परवेज, परेशां पाकी बटके |सिर पर उत तलवार, इधर कुल मसले लटके || ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 9, 2013, 6:34 pm
छोड़े सज्जन शॉर्टकट, उधर भयंकर लूट |देर भली अंधेर से, पकड़ें लम्बा रूट |पकड़ें लम्बा रूट, बड़ी सरकार निकम्मी |चुनो सुरक्षित मार्ग, सिखाते पापा मम्मी |लिए नौ लखा हार, सुरक्षा घेरा तोड़े |बाला लापरवाह, लुटा करके ही छोड़े || ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 9, 2013, 9:25 am
हदे पार करते रहे, जब तब दुष्टाबादि |*अहक पूरते अहर्निश, अहमी अहमक आदि |अहमी अहमक आदि, आह आदंश अमानत |करें नारि-अपमान, इन्हें हैं लाखों लानत |बहन-बेटियां माय, सुरक्षित प्रभुवर करदे |नाकारा कानून  व्यवस्था व्यर्थ ओहदे ||*इच्छा / मर्जी गोया गैया गोपियाँ, गोरखधंधा गोप |बन्धन में ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :नारि-सशक्तिकरण
  March 8, 2013, 4:02 pm
हारा कुल अस्तित्व ही, जीता छद्म विचार |वैदेही तक देह कुल, होती रही शिकार |होती रही शिकार, प्रपंची पुरुष विकारी |चले चाल छल दम्भ, मकड़ जाले में नारी |सहनशीलता त्याग, पढाये पुरुष पहारा |ठगे नारि को रोज, झूठ का लिए सहारा ||हदे पार करते रहे, जब तब दुष्टाबादि |*अहक पूरते अहर्निश, अह...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :नारि-सशक्तिकरण
  March 8, 2013, 4:02 pm
मन सूबे से स्वार्थ से, जुड़े धर्म से सोच । गर्व करें निज वंश पर, रहा अन्य को नोंच । रहा अन्य को नोंच, बढ़ी जाती कट्टरता । जिनकी सोच उदार, मूल्य वह भारी भरता ।  भारी पड़ते दुष्ट, आज सज्जन मन ऊबे । निष्फल करना कठिन,  दुर्जनों के मनसूबे ॥ ...
रविकर की कुण्डलियाँ...
Tag :
  March 7, 2013, 11:58 am
[ Prev Page ] [ Next Page ]

Share:
Hot List (1 Like = 2 Views)
  • ताज़ा
  • 7 दिन
  • 30 दिन
  • अब तक
  हमारीवाणी पर ब्लॉग-पोस्ट के प्रकाशन के लिए 'क्लिक कोड' ब्लॉग पर लगाना आवश्यक है। इसके लिए पहले लोगिन करें, लोगिन के उपरांत खुलने वाले प...
  हमारीवाणी.कॉम पर ब्लॉग पंजीकृत करने की विधि बहुत सरल हैं। इसके लिए सबसे पहले प्रष्ट के सबसे ऊपर दाईं ओर लिखे ...
और सन्देश...
कुल ब्लॉग्स (2756) कुल पोस्ट (70782)